जिले पर एक नज़र

जिले के बारे में

जिला सिरमौर बाहरी हिमालय में स्थित है, जिसे सामान्यता शिवालिक रेंज के रूप में जाना जाता है। इस जिले के उतर में जिला शिमला, पूर्व में राज्य उतराखंड, दक्षिण में राज्य हरियाणा और उत्तर-पश्चिम में सोलन जिले की सीमायें लगती है। हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों की तरह यह जिला भी अपनी प्राकृर्तिक सुंदरता, उपयुक्त वातावरण, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनेक दर्शनीय स्थलों के कारण पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र है।
गिरी नदी इस जिले की सबसे बड़ी नदी है जो शिमला जिले के कोटखाई- जुब्बल की कुप्पड पहाडियो से निकलती है और दक्षिण-पूर्व दिशा में बहती है। यह अंततः पॉँवटा साहिब के पास यमुना नदी में मिलती है। इस नदी में बहुत सी सहायक नदियां शामिल हो जाती है, उनमें से जलाल प्रमुख नदी है। जलाल नदी पछाद के निकट धारटी क्षेत्र से निकलती है और दादाहू में दाहिनी ओर से गिरी नदी मे मिलती है। गिरी नदी बहुत उपयोगी है, यह इस जिले में मछुआरों की आजीविका का एक बड़ा स्रोत है। सिरमौर जिले की पूर्वी सीमा में एक अन्य महत्वपूर्ण नदी टोंस है।

Scenic view of the district highlighting its cultural heritage

जिले को जानें

जिले की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और विरासत को जानें।

नवीनतम सूचनाएँ एवं जानकारी

और देखो
  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं

हेल्पलाइन संपर्क

  • पुलिस सहायता सेवा 100
  • अग्निशमन सेवाएं 101
  • एम्बुलेंस 108/102
  • आपदा हेल्पलाइन 1077
  • महिला हेल्पलाइन 1091
  • बाल सहायता लाइन 1098

नागरिक सेवाएँ

फोटो गैलरी